भारत एक कृषिप्रधान देश है जिसकी 70% आबादी किसान है और केंद्र सरकार ने देश के किसानो के लिए एक लाभदायी योजना का निर्माण किया है, इस योजना का नाम PM kusum yojana रखा गया है जिसके तहत देश के किसानो को खेती में सोलर पंप लगवाने के लिए 90% सब्सिडी दी जाती है।
पीएम कुसुम योजना के तहत देश में सिंचाई के लिए हो रहे पेट्रोल और डिज़ल के मोटर पंप को सौर ऊर्जा के साथ बदलेगी, जिससे प्रदुषण भी कम होगा और किसानो की पेट्रोल और डिज़ल के लिए खर्च हो रही लागत की बचत होगी।
PM kusum solar yojana के शुरुवात में योजना के तहत केंद्र सरकार व राजस्थान राज्य सरकार 3 करोड़ पेटोल और डीजल सिचाई पम्पो को सोर ऊर्जा पम्पो में बदलेगी।
देश के किसान जो सिंचाई के लिए डीजल और पेट्रोल पम्पो का इस्तेमाल कर रहे थे उन्हें अब केंद्र सरकार सौर ऊर्जा से चलाये जायेंगे, पीएम किसान सोलर योजना के तहत पहले चरण में देश के 1 .75 लाख पंप जो डीजल और पेट्रोल से चलते है उन्हें बदलकर अब सोलर पैनल की सहायता से चलाया जायेगा |
अगर आप भी PM kusum solar yojana के लिए आवेदन करना चाहते है और अपने खेती में सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा से सिंचाई पंप चलाना चाहते है जिससे आपकी पेट्रोल और डीजल के लिए लग रहे पैसो की बचत भी होगी।
इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े क्योकि इस लेख में हमने pm kusum yojana की सम्पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है जैसे की, विशेषताएं, पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, और बहुत कुछ।
इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी Noukariwala.com पर प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kusum Yojana | पीएम कुसुम योजना क्या है?
PM kusum yojana की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी के नेतृत्व में मार्च 2019 को शुरू की गयी, इस योजना का उद्देश्य देश के किसानो को सिंचाई के लिए खेती में सोलर पंप लगाने के लिए 90% की सब्सिडी दी जाती है।
Kusum Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा 17.5 लाख डीज़ल पम्पो और 3 करोड़ खेती के लिए उपयोग हो रहे पम्पो को अगले 10 वर्ष में सोलर पंप के साथ बदलने का लक्ष्य रखा गया है।
पीएम कुसुम योजना के तहत किसानो को सोलर पंप लगाने के लिए और उत्पाद बढ़ाने के लिए kusum yojana का प्रारंभिक बजट 50 हजार करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है।
PM kusum yojana के लिए किसान या फिर किसानो का समूह और पंचायते, और सरकारी समितिया भी योजना के लिए आवेदन कर सकती है और इस योजना का लाभ ले सकती है।
PM kusum yojana पूरी तरह से किसानो और खेती को ध्यान में रखकर बनाई गयी है, इस योजना में किसानो को सिर्फ 10% भुगतान करना है 60% की लागत केंद्र सरकार देगी और बाकि 30% की सब्सिडी किसानो को दी जाएगी।
इस योजना से किसानो को और भी फायदा होगा किसान अगर चाहे तो सौर ऊर्जा से निर्माण हो रही बिजली सरकार को बेचकर पैसे भी कमा सकता है और सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके पेट्रोल और डीजल के लागत की बचत भी कर सकता है।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Kusum Solar Pump Yojana |
शुरुआत | केंद्र सरकार |
इनके द्वारा लॉन्च की गयी | वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के द्वारा |
उद्देश | किसानो को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | देश के सभी पात्र किसान |
लाभ | रियायती मूल्य पर सौर सिंचाई पंप उपलब्ध कराना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाईन |
आधिकारिक वेबसाइट | @pmkusum.mnre.gov.in |
Helpline Number | 1800-180-3333 |
पीएम कुसुम योजना पंजीकरण
Kusum Yojana के लिए लाभार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है, यदि आवेदक चाहे तो सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना हेतु तथा भूमि लीज पर देने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
जिन आवेदको ने भूमि लीज देने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उनकी सूचि RRE द्वारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति के पास खेती या भूमि नहीं है और वह व्यक्ति भूमि लीज पर लेकर भी pm kusum yojana का लाभ ले सकता है, भूमि लीज पर लेने के लिए RRE की वेबसाइट से भूमि लीज पर दे रहे आवेदको की सूचि प्राप्त कर सकते है और भूमि लीज पर लेकर संयंत्र लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Kusum Yojana आवेदन शुल्क
मेगा वाट | आवेदन शुल्क |
0.5 मेगावाट | ₹ 2500+ जीएसटी |
1 मेगावाट | ₹5000 + जीएसटी |
1.5 मेगावाट | ₹7500+ जीएसटी |
2 मेगावाट | ₹10000+ जीएसटी |
PM Kusum Yojana 2024 का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी पीएम कुसुम योजना दुनिया की सबसे बड़ी पहलो में से एक है जिसके अंतर्गत देश के किसानो को खेती के लिए सिंचाई सौर पंप लगाए जायेंगे और 10 गीगावॉट तक की स्वच्छ ऊर्जा प्रदान होगी।
देश में कई ऐसे राज्य और है जहा सूखा पड़ता है और वह के किसानो को सूखे में नुकसान उठाना पड़ता है इसका केंद्र सरकार ध्यान रखकर PM kusum yojana की शुरुवात की है, इस योजना के तहत खेती के लिए सौर ऊर्जा का निर्माण होता है जिससे किसानो को मुफ्त में शुद्ध बिजली मिलती है जिससे वो सिंचाई कर सके।
और अगर लाभार्थी किसान चाहे तो अपनी सौर ऊर्जा सरकारी या फिर गैर सरकारी बिजली विभागों को बेचकर अधिक पैसे कमा सकता है, जिससे लाभार्थी किसानो को 1 माह के 6000 रूपये तक की मदद मिल सकती है।
पीएम कुसुम योजना के तहत खेती में सिंचाई के लिए उपयोग हो रहे 17.5 लाख सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा जिससे डीजल इंजन की खपत कम होगी और किसानो की बचत ज्यादा होगी।
योजना के तहत खेती में सौर ऊर्जा पैनल लगाकर ऊर्जा निर्माण के लिए केंद्र सरकार 60% सब्सिडी देगी और 30% सब्सिडी बैंक से लोन मिलेगा किसानो को सिर्फ लागत का 10% भुगतान करना है।
सोलर पंप से आप 24 घंटे कभी भी सिंचाई कर सकते है, क्योकि इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं होती।
अगर किसी किसानो की जमीन बंजर है तो वह इस योजना के लिए आवेदन करके बंजर जमीन में सौर ऊर्जा का निर्माण करके सरकार या गैर सरकारी बिजली विभागों बिजली बेचकर बंजर जमीन से भी अतिरिक्त पैसे कमा सकता है।
PM Kusum Yojana की पात्रता
पीएम कुसुम योजना पात्रता मापदंड निम्मलिखित:
- योजना के लिए आवेदन कर रहा आवेदक भारतीय होना चाहिए।
- आवेदक के पास प्रति मेगावाट के लिए 2 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।
PM Kusum Yojana के लिए आवेदन कैसे करे?
- पीएम कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको वेबसाइट में स्टेट पोर्टल लिंक के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने राज्य का चयन करना है।
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर PM kusum yojana form ओपन हो जाएगा।
- आपको पीएम कुसुम योजना आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करना है।
- विवरण दर्ज करने के बाद आपको दस्तावेज उपलोड करने है।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक करके जमा कर देना है।
- उसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी उसे आपको संभाल कर रखना होगा, आप उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते है।
- उसके बाद आपके आवेदन की जाँच होगी और सबकुछ सही रहा तो आपके खेती या भूमि का परीक्षण किया जाएगा।
- अगर आप योजना के लिए पात्र होते है और आवेदन स्वीकार किया जाता है तो आपको लागत का 10% का भुगतान करना होगा।
- यदि आपको आवेदन करने में कोई समस्या होती है तो आप अधिक जानकारी के लिए पीएम कुसुम हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते है।
PM Kusum Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- रजिस्ट्रेशन की कॉपी
- ऑथराइजेशन लेटर
- जमीन की जमाबंदी की कॉपी
- चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी नेटवर्थ सर्टिफिकेट (विकासकर्ता के माध्यम से प्रोजेक्ट विकसित करने की स्थिति में)
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
PM Kusum Yojana के लाभार्थी
- किसान
- किसानों का समूह
- सहकारी समितियां
- पंचायत
- किसान उत्पादक संगठन
- जल उपभोक्ता एसोसिएशन
पीएम कुसुम सोलर पंप सब्सिडी योजना में स्टेटस चेक कैसे करें?
- सबसे पहले PM Kusum Solar Subsidy Yojana की वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद अपने राज्य का चयन करना है।
- उसके बाद नया पेज खुलेगा वहा आपको ट्रेक एप्लीकेशन विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको निचे दिए गए चेक बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज आएगा यहाँ से आप पीएम कुसुम सोलर पंप सब्सिडी योजना में स्टेटस चेक कर सकते है।
PM Kusum Yojana Important Links
कुसुम योजना आधिकारिक वेबसाइट | @pmkusum.mnre.gov.in |
Pm kusum helpline number | 1800-180-3333 |
PM Kisan Yojana | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
PM Kusum Yojana FAQ
पीएम कुसुम योजना हेल्पलाइन नंबर
पीएम कुसुम योजना का हेल्पलाइन नंबर Contact Number- 011-243600707, 011-24360404 और Toll-Free Number- 18001803333 यह है।
कुसुम योजना के लिए सब्सिडी कितनी है?
पीएम कुसुम योजना के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी 60% दी जाती है और बैंक से 30% का लोन दिया जाता है, लाभार्थी किसान को केवल 10% लागत का भुगतान करना होता है।
कुसुम योजना की अधिकतम सब्सिडी कितनी है?
पीएम कुसुम योजना की अधिकतम सब्सिडी 2.67 लाख रुपये है।